{"_id":"59f2296a4f1c1bca678b77e5","slug":"81509042538-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के ताले तोड़ लाखों की चोरी
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
पुलिस थाना बंगाणा के तहत बल्ह में अज्ञात शातिरों ने एक मकान में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शातिरों ने घर से 50 हजार की नकदी के साथ सोने के गहनों पर हाथ साफ किया है। जानकारी के अनुसार बल्ह निवासी अंकुश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित रक्कड़ कॉलोनी ऊना में रहते हैं लेकिन बल्ह में उनका पुश्तैनी मकान है। समय-समय पर अपने घर आना-जाना रहता है। जब वह अपने घर बल्ह आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जब देखा तो घर से 50 हजार की नकदी, सोने के जेवरात भी गायब थे। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर फरार होने में सफल रहे हैं। पुलिस मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। चोरी की घटना में पीड़ित परिवार का लाखों का नुकसान हुआ है।
एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।