{"_id":"5ad48fca4f1c1b3a0b8b4c82","slug":"71523879882-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालसिंगी में गेहूं की फसल चढ़ी आग की भेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालसिंगी में गेहूं की फसल चढ़ी आग की भेंट
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
लालसिंगी गांव में खेतों में गेहूं की फसल को अचानक ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की सूचना अग्निशमन केंद्र ऊना को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लालसिंगी में अनूप चंद के खेतों में सोमवार दोपहर को अचानक ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। आग के नजदीक प्रवासियों की झुग्गियां और ट्रांसफार्मर भी था। मामले की सूचना दमकल विभाग ऊना को दी गई। टीम में लीडिंग फायरमैन लाजिंदर दत्त, फायरमैन मुकेश कुमार, अवतार सिंह, चालक सतनाम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आगजनी में पीड़ित परिवार का करीब 30 हजार के नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन केंद्र ऊना के प्रभारी रौशन लाल ने बताया कि आग को टीम ने समय रहते बुझा दिया। एएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन