{"_id":"5abceb334f1c1b582a8b48c3","slug":"71522330419-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने पकड़े अवैध खैर के 31 मोछे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग ने पकड़े अवैध खैर के 31 मोछे
Updated Thu, 29 Mar 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने पकड़े खैर के 31 मोछे
बंगाणा (ऊना)। रामगढ़ धार रेंज की वन विभाग टीम ने अवैध तरीके से काटे खैर के आठ पेड़ों के 31 मोछे बरामद किए हैं। जिला वन अधिकारी यशुदीप सिंह ने बताया कि वन विभाग रामगढ़ धार रेंज के टीम को सूचना मिली कि मेन हाईवे पर अवैध तरीके से खैरों के पड़ों का कटान किया गया है। उन्हें गाड़ी में लोड किया जा रहा था। रामगढ़ धार के आरओ हेमराज के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने 31 खैर के मोछे बरामद किए। आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। बाद में गांव वालों की सहायता से वन विभाग की टीम ने कमल देव निवासी घरवासड़ा को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम को किसी ने दूसरी जगह पर रात के समय अवैध कटान की सूचना फोन पर दी। एसीएफ जगदीश गौतम की अगुवाई में वन विभाग की टीम और बंगाणा पुलिस की टीम कोलका में पहुंची। यहां पर दो खैर के पेड़ काटे हुए मिले और वन काटुए अंधेरे का फायदा लेकर भागने में कामयाब हो गए। बंगाणा थाने में कमल देव आरओ घरवासड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।