फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जहरीला पदार्थ खाने से दो की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से दो की मौत

Sat, 12 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला के चरोला और सोहारी में जहर खाने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अश्वनी कुमार (45) निवासी चरोला व निर्मला देवी (65) निवासी सोहारी बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहला मामला बंगाणा थाना के तहत सोहारी में पेश आया, जहां निर्मला देवी ने वीरवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा मामला ऊना के चरोला का है, जहां अश्वनी कुमार ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। मामलों को लेकर परिजनों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed