फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बीटन स्कूल से एलसीडी, हार्ड डिस्क और डीवीआर चोरी

बीटन स्कूल से एलसीडी, हार्ड डिस्क और डीवीआर चोरी

Fri, 22 Feb 2019 11:07 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
बीटन स्कूल से एलसीडी, हार्ड डिस्क और डीवीआर चोरी
दुलैहड़ (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीटन में शातिर एलसीडी, हार्ड डिस्क और डीवीआर चोरी करके ले गए हैं। एक ओर सरकार स्कूलों में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी लगा रही है, वहीं शातिर बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही स्कूल से कैमरों से संबंधित सामान चोरी करके ले गए हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि अधिकांश सरकारी स्कूलों में चौकीदार के पद खाली पड़े हुए हैं। स्कूलों में रात के समय चौकीदार की तैनाती न होने से शातिर स्कूलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले कुछ समय से स्कूल असामाजिक तत्वों के निशाने पर हैं। स्कूलों से हजारों रुपयों का सामान चोरी हो चुका है। अभी तक किसी भी मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ है। स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश जसवाल ने बताया कि सुबह जब स्कूल के कर्मचारी ने स्कूल का ताला खोला तो प्रिंसिपल के कमरे में लगा गया ताला टूटा हुआ मिला। इस दौरान कमरे के अंदर रखे एलसीडी, हार्ड डिस्क और डीवीआर गायब थे। प्रधानाचार्य ने बताया कि चोर तालों को भी अपने साथ ले गए हैं। प्रधानाचार्य राकेश जसवाल ने बताया कि स्कूल से समान चोरी होने की शिकायत पुलिस चौकी टाहलीवाल में दर्ज करवा दी है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed