फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पहाड़ी से टकराई कार, तीन लोग घायल

पहाड़ी से टकराई कार, तीन लोग घायल

Thu, 03 Jan 2019 10:27 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी से टकराई कार, तीन लोग घायल
टक्कर - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती लाहड़ गांव में कार के सड़क किनारे पहाड़ी से टकराने के कारण कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को राष्ट्रीय उच्च मार्ग तीन अंब-हमीरपुर मार्ग पर हादसा हुआ। अरविंद कुमार कार में पत्नी और बेटी के साथ बैजनाथ से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। ज्वार पंचायत के लाहड़ गांव में कार नियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई। इससे अरविंद कुमार, उसकी पत्नी पूजा और पांच वर्षीय बेटी स्मृति गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पूजा और स्मृति को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed