{"_id":"5b3fa0ce4f1c1b9d468b5051","slug":"61530896590-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलोह बैरी से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलोह बैरी से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। सलोह बैरी गांव की विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार गुलशन कुमार निवासी डंगोह खास ने पुलिस चौकी दौलतपुर चौक में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन कंचन की शादी 18 वर्ष पूर्व सलोह बैरी में बलवीर सिंह के साथ हुई थी।
वीरवार सुबह छह बजे होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने गई थी। लेकिन, वापस नहीं आई। गुलशन कुमार ने बताया कि सब जगह पता किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। कंचन का पति लुधियाना में कार्यरत है। उन्होंने भी उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन 48 घंटे बीत जाने पर के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। महिला एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रही है। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। उधर, चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि महिला के लापता होने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।