फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश

चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश

Thu, 05 Jul 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश
ऊना बस स्टैंड से दो महिलाएं पकड़ीं, एक फरार - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर दुकानों से चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। फिल्मी अंदाज में महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

महिलाओं की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से बस स्टैंड के समीप दो महिलाओं को काबू कर लिया। जबकि एक महिला फरार बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हुआ यूं कि पुलिस थाना ऊना से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर तीन महिलाएं शॉपिंग करने के बहाने आईं। इनमें से दो महिलाओं ने दुकानदार को उलझाए रखा और एक महिला ने दुकान में रखे कमीजों के बंडल को उठाकर बाजू के नीचे रख ऊपर अपनी चुन्नी ले ली। महिला चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान से निकल गई और देखते ही देखते उसकी दो अन्य साथी भी वहां से चली गईं। बाद में दुकानदार ने देखा की काउंटर से कमीज का बंडल गायब है।
विज्ञापन


उसने तुरंत से सीसीटीवी की फुटेज देखी। इसे देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। एक महिला ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद दुकानदार ने स्थानीय दुकानदारों के साथ मिलकर ऊना बस स्टैंड के समीप से दो महिलाओं को काबू कर लिया, जबकि उनकी एक साथी फरार हो गई। दुकानदारों ने पकड़ी गई दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी महिलाओं ने कहां-कहां इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है और कब से ऊना में सक्रिय थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में एसएचओ सदर सर्वजीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले को लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed