फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   राहगीर महिला से चेन छीन कर शातिर फरार

राहगीर महिला से चेन छीन कर शातिर फरार

Sun, 27 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
राहगीर महिला से चेन छीन कर शातिर फरार
नंगल/ऊना। ऊना के मलाहत के बाद अब साथ लगते पंजाब के नंगल में भी चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नया नंगल में राहगीर महिला से चेन स्नेचिंग की गई है। वारदात के बाद बाइक सवार दो शातिर मौके से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नया नंगल के सेक्टर एक निवासी कांता सुबह अपने घर के बाहर सैर कर रही थी कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक किसी के घर का पता पूछने के बहाने महिला के पास रुके। महिला अभी बोलती कि अचानक युवक ने महिला की चेन पर झपटा मारा और मौके से फरार हो गए। जब तक महिला शोर मचाती, शातिर मौके से रफूचक्कर हो चुके थे। पीड़िता ने फौरन मामले की शिकायत पुलिस को दी। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। गौरतलब है कि बीते रोज ऊना के मलाहत में सुबह के समय सैर पर निकले एक डॉक्टर से भी शातिर चेन छीनकर फरार हो गए थे। संदिग्ध आरोपी की तस्वीर हालांकि सीसीटीवी फुटेज में भी आई है, लेकिन अभी तक शातिर को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल पाई है। महज बीस किलोमीटर के दायरे में एक तरह की वारदात से आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में कोई गिरोह सक्रिय है, जो ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed