फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   First she left her husband, then she had a love marriage with Gopal.

Faridabad News: पहले पति को छोड़ा, फिर गोपाल से की थी लव मैरिज

Sun, 18 Oct 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
First she left her husband, then she had a love marriage with Gopal.
दोस्त योगेंद्र से नजदीकियों को लेकर पति-पत्नी में बढ़ा था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। करीब 16 साल पहले पति को छोड़कर गोपाल के साथ प्रेम विवाह करने वाली काजल अब उसी की हत्या के आरोपों में घिरी है। गोपाल से शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। परिवार के मुताबिक, शुरुआत में सब सामान्य था लेकिन बाद में काजल की गोपाल के दोस्त योगेंद्र से नजदीकियां बढ़ने लगीं।
इस रिश्ते को लेकर परिवार में विवाद होने लगा था। परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर काजल उन्हें फंसाने की धमकी देती थी। पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, गोपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव कुंवरपुर का रहने वाला था। वह फरीदाबाद की एक कंपनी में मशीन ऑपरेटर की नौकरी करता था। करीब 16 साल पहले कंपनी में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात काजल से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद काजल अपनी पहली शादी से हुई 5 साल की बेटी शालिनी के साथ गोपाल के पास आ गई। दोनों ने हाथरस में कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद गोपाल ने हाथरस में मकान बनवाया। काजल बच्चों के साथ गांव में रहने लगी, जबकि गोपाल नौकरी के कारण फरीदाबाद में रहता था। दोनों के तीन बच्चे तनुज (10), हन्नी (6) और भूरी (3) हैं। काजल की पहली शादी से हुई बेटी शालिनी अब 19 साल की है।
विज्ञापन


दोस्त का घर आना-जाना बढ़ा तो बिगड़ने लगे रिश्ते
परिजनों के मुताबिक, गोपाल के घर से करीब 500 मीटर दूर रहने वाला योगेंद्र उसका दोस्त था और बाउंसर का काम करता था। शुरुआत में गोपाल के गांव आने पर योगेंद्र उससे मिलने घर पहुंचता था। धीरे-धीरे उसका घर आना-जाना बढ़ गया। आरोप है कि बाद में काजल और योगेंद्र के बीच प्रेम संबंध हो गए और योगेंद्र गोपाल की गैरमौजूदगी में भी घर आने लगा। करीब एक साल पहले काजल और योगेंद्र के आपत्तिजनक फोटो गांव में वॉट्सएप पर वायरल हुए थे। काजल ने इन्हें एआई से तैयार बताकर गोपाल को समझा दिया था। हालांकि, बाद में गोपाल को पत्नी पर शक होने लगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर अक्सर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने के कारण गोपाल कई महीनों से अपने पैतृक गांव भी नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्ते का विरोध करने पर परिवार को धमकी देने का आरोप
गोपाल के भाई भूरा के मुताबिक, परिवार को काजल और योगेंद्र के संबंधों की जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि काजल परिवार के लोगों को फंसाने की धमकी देती थी। इससे परिवार के लोग खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे थे। बाद में गोपाल को भी दोनों के रिश्ते पर शक होने लगा और पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। इसी पारिवारिक तनाव के बीच गोपाल की हत्या हो गई। पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed