{"_id":"5c9cffb2bdec2214787e3a40","slug":"51553792946-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल नुमा हथियार तान कर लूट ली स्कूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल नुमा हथियार तान कर लूट ली स्कूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दुलैहड़ (ऊना)। निकटवर्ती साऊवाल हीरां नगर गांव में अज्ञात बाइक सवार लुटेरे हथियार और डंडों से पीट कर एक व्यक्ति की स्कूटी छीन कर ले गए। जिले में आए दिन लूटपाट की वारदातें हो रही हैं। हालांकि पुलिस की टीम भी रात के समय गश्त पर रहती है। लेकिन शातिर बिना किसी डर के लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
गांव में स्कूटी छीन कर ले जाने की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वारदात के बाद लोगों रात के समय घर से अकेले बाहर जाने में डर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने स्कूटी सवार को पीट-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। उसकी स्कूटी छीन कर मौके से फरार हो गए। हरोली थाना के तहत गांव साऊवाल हीरां नगर में बुधवार रात नौ बजे लखविंद्र सिंह पुत्र राजिंद्र सिंह पोलियां बीत (मांजरा) रात को लालूवाल से सब्जी लेकर लालूवाल से बोलेवाल संपर्क सड़क से घर लौट रहा था।
श्मशानघाट के पास बाइक पर मुंह ढके खड़े लोगों ने उसे रोककर पिस्तौलनुमा हथियार उस पर तान दिया। उसे डंडों से पीट कर उसकी स्कूटी छीन कर फरार हो गए। इस संबंध में स्कूटी मालिक ने हरोली थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। घटनाक्रम की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। डीएसपी हरोली धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।