फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   करंट से मौत के मामले में एफआईआर

करंट से मौत के मामले में एफआईआर

Thu, 06 Sep 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
करंट से मौत के मामले में एफआईआर
खंभे से गिरे तार से दादा-पोते को गंवानी पड़ी जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव डंगोली में करंट लगने से दादा और पोते की मौत के मामले में पुलिस ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।

विज्ञापन


एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि करंट लगाने के मामले में घटना स्थल पर विद्युत बोर्ड की तारें खेतों में लटकी हुई पाई गईं। इस पर पुलिस ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। एएसपी ने कहा कि पुलिस ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि बीते रोज डंगोली गांव में एक बुजुर्ग तारा चंद दोपहर बाद लापता हो गया। बुजुर्ग को ढूंढने के लिए उसका पोता सुक्खा उर्फ सुखविंद्र सिंह पास लगते खेतों में अपने परिजनों के साथ ढूंढने गया। लेकिन वहां बिजली की तारों के छू जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तारा चंद की मौत भी इससे पूर्व इन्हीं तारों को छूने से हुई।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के एसडीओ आरडी अग्निहोत्री ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। घटनास्थल पर पहले भी तार चोरी हुई है, जिसकी विभाग ने शिकायत दर्ज करा रखी है। मामले की विभागीय जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed