{"_id":"5b127dd34f1c1ba36e8b5d23","slug":"51527938515-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाकर वृद्ध ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाकर वृद्ध ने दी जान
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत शहर के वार्ड-7 में एक 65 वर्षीय वृद्ध की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरजीत सिंह निवासी ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ऊना निवासी हरजीत सिंह ने शुक्रवार रात को अज्ञात कारणों से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में उसे लेकर ऊना अस्पताल पहुंचे लेकिन गंभीर हालत के चलते हरजीत को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।