फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   50 thousand stolen

ऊना में महिला से दिनदहाड़े छीने 50 हजार

Tue, 17 May 2016 07:29 PM IST
अमर उजाला ऊना
अमर उजाला ऊना Updated Tue, 17 May 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
50 thousand stolen
चोर
 जिला में कॉलेज रोड एवं मैहतपुर रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदातों से ऊना में सनसनी फैल गई। कॉलेज रोड पर शातिरों ने महिला से 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को दो नाकाबपोश युवकों ने अंजाम दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में की है।
विज्ञापन


वहीं, मैहतपुर रेलवे स्टेशन में महिलाओं के पर्स छीनने के मामले सामने आए हैं। जिला में सिलसिलेवार लूट की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार शारदा देवी निवासी भड़ौलियां खुर्द ने बताया कि वह पीएनबी बैंक में पैसे निकलवाने गई थी। बैंक से 40 हजार रुपये निकलवाकर अपने पर्स में रख लिए। पर्स में 10 हजार रुपये की नकदी पहले से ही थी। पीड़िता ने बताया कि जब वह वापस अपने घर जा रही थी, तो कॉलेज रोड पर डीएवी स्कूल से आगे अज्ञात बाइक सवार युवकों ने झपटा मारकर उसका पर्स छीन लिया और मौके से पलभर में फरार हो गए। जब तक महिला शोर मचाती, शातिर काफी दूर निकल चुके थे।  उधर, एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मैहतपुर रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओं के पर्स छीने
उधर, अंब से ट्रेन में नंगल जा रही दो महिलाओं के पर्स मैहतपुर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात शातिरों ने छीने लिए। महिलाओं ने इसकी शिकायत जीआरपी चौकी पुलिस को दी है।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अंब निवासी सवीता देवी व पूजा शर्मा ने बताया कि वे ट्रेन में अंब से नंगल जा रही थीं। मैहतपुर रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी हुई थी, तो अज्ञात शातिर पर्स छीनकर फरार हो गए। जीआरपी चौकी प्रभारी ऋषि ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed