{"_id":"5bbb9088867a55285f62f76e","slug":"41539018888-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटेहड़ा में 51 ग्राम चरस सहित युवक धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टटेहड़ा में 51 ग्राम चरस सहित युवक धरा
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
गगरेट पुलिस को नाके के दौरान मिली सफलता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के टटेहड़ा में गगरेट पुलिस ने नाकेबंदी कर एक युवक को 51 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विपन कुमार निवासी टटेहड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गगरेट थाना के अतिरिक्त प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ टटेहड़ा गांव के पास नाका लगाया था। पुलिस ने शक के आधार पर विपन को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान उसके पास से 51 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गगरेट क्षेत्र पड़ोसी राज्य पंजाब से सटा होने के कारण बड़ी आसानी से नशे के कारोबारी चोर रास्तों से प्रदेश में आकर युवाओं को नशे की दलदल में धकेल कर चांदी कूट रहे हैं। गगरेट पुलिस नशे के कारोबारियों पर नजर रखे है। हालांकि पुलिस के हत्थे अभी तक मात्र छोटे कारोबारी ही चढ़े हैं। गगरेट थाना के अतिरिक्त प्रभारी अमरीक सिंह ने कहा कि नशे को समाप्त करने के लिए समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन