{"_id":"5a3bc2f14f1c1bb6678c3595","slug":"41513865969-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से पकड़ी अवैध शराब की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से पकड़ी अवैध शराब की खेप
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना/पंजावर।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ललड़ी में एक रिहायशी मकान में छापेमारी कर देसी शराब की अवैध खेप पकड़ी है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शराब की खेप कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को पुुलिस थाना हरोली के पुलिस कर्मी शाम के समय गश्त पर ललड़ी में मौजूद थे।
गुप्त सूचना के आधार पर हरोली के ललड़ी निवासी के रिहायशी मकान की पिछली तरफ दीवार के साथ रखी 19 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हरोली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सलोह के जंगल में डंप की अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने सलोह के जंगल से 44 पेटी देसी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने शराब की खेप कब्जे में लेकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वीरवार सुबह हरोली थाना के एएसआई सुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर सलोह में मौजूद थे कि गुप्त सूचना के आधार ने पुलिस की टीम ने सलोह के जंगल में डंप की गई अवैध शराब की पेटियां बरामद की हैं। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने जंगल में डंप की अवैध देसी शराब की 44 पेटियां कब्जे में लेकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन