फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पिकअप-स्कूटी में टक्कर, एक की मौत

पिकअप-स्कूटी में टक्कर, एक की मौत

Thu, 30 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पिकअप-स्कूटी में टक्कर, एक की मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)।
पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत मजारा में पिकअप गाड़ी और स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दर्शन सिंह (39) पुत्र महिंद्र सिंह निवासी मजारा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात दर्शन सिंह अपनी स्कूटी अजौली से संतोषगढ़ की तरफ जा रहे थे। मजारा पहुंचने पर अचानक संतोषगढ़ से अजौली की तरफ से आ रही एक पिकअप गाड़ी के साथ उसकी स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया। दर्शन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय दर्शन सिंह की मौत हो गई। संतोषगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed