{"_id":"5c509028bdec2273a51963f4","slug":"31548783656-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-स्कूटी में टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक-स्कूटी में टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। सदर थाना के तहत ऊना-नंगल मार्ग पर रेलवे पुल के समीप मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां से महिला को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
वहीं, बाइक चालक का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सुषमा निवासी चंदपुर, हरोली मंगलवार दोपहर को स्कूटी पर सवार होकर मैहतपुर से ऊना की ओर आ रही थी। इसी दौरान शनिदेव मंदिर से कुछ दूरी पर रेलवे पुल के पास पीछे से आ रही बाइक की स्कूटी के साथ टक्कर हो गई। घायलों को 108 रोगी वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां से महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक विशाल के बयान दर्ज किए हैं। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।