फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत

Mon, 31 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत
ऊना। मैहतपुर पुलिस चौकी के तहत नंगड़ा गांव में 22 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवती की पहचान प्रियंका निवासी नंगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। इस बारे में केस दर्ज कर जहरीला पदार्थ खाने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नंगड़ा गांव की युवती ने रविवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवती को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां से पीजीआई ले जाते समय युवती की रास्ते में मौत हो गई। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed