{"_id":"5c8e7d33bdec2214530f98fe","slug":"21552842035-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट ( ऊना )। क्षेत्र के निकटवर्ती टटेहड़ा गांव के पास पुलिस ने गाड़ी से अवैध शराब की खेप बरामद की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गाड़ी समेत शराब को कब्जे लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गगरेट के टटेहड़ा के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान एक बोलेरो गाड़ी को हाथ दिया तो वो गाड़ी चालक गाड़ी को भगाने लगा। इस दौरान एएसआई तरसेम ने टीम के साथ गाड़ी चालक को पकड़ लिया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 144 अंग्रेजी शराब, 24 बोतल रम, मैक्डवेल विस्की की 84 बोतल, 12 बोतल ओली पौंड, मैजिक मूमेंट की 24 अधिए और मैक्डवेल के 24 अधिए और ऑफिसर च्वाइस के 48 पऊये, कंटरी लिकर शराब की 48 बोतल, 48 अधिए बरामद किए।
एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने गाड़ी चालक दिनेश कुमार निवासी कांगड़ बढ़ेड़ा जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि पुलिस शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे से जुडे़ लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने लोगों से अपील की है कि अगर किन्हीं शराब का अवैध कारोबार चल रहा है तो मामले की सूचना पुलिस को दें।