{"_id":"5a1815f44f1c1bc45b8b82a1","slug":"21511527924-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को दिया एक करोड़ लोन, बैंक प्रबंधकों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन को दिया एक करोड़ लोन, बैंक प्रबंधकों पर केस
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
जिला मुख्यालय ऊना में एक राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा में मुख्य प्रबंधक और वित्त प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी से एक करोड़ का फर्जी लोन देने पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में क्षेत्र के ही एक शराब ठेकेदार को भी नामजद किया गया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार और बैंक प्रबंधकों की कथित मिलीभगत से फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया। एक शराब ठेकेदार और बैंक प्रबंधक का शराब ठेके के सेल्समैन के नाम पर फर्जी लोन बनाने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले शराब के ठेके लेने के लिए एक शराब ठेकेदार ने बैंक कर्मियों से मिलकर अपने सेल्समैन के नाम पर फर्जी तरीके से एक करोड़ का लोन लिया। अब पीड़ित सेल्समैन ने पुलिस को दी शिकायत में लोन के कागजों पर किए हस्ताक्षर और दस्तावेज को फर्जी बताया है। सेल्समैन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता नरिंद्र कुमार पुत्र मुंशी राम निवासी गांव डलोह तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने पुलिस को दी शिकायत में जिला के एक शराब ठेकेदार और एक बैंक के मुख्य प्रबंधक और वित्त प्रबंधक के खिलाफ फर्जी तरीके से लोन बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि बैंक अधिकारियों और शराब ठेकेदार की मिलीभगत से उसके नाम पर एक करोड़ का लोन फर्जी तरीके से बनाया गया।
विज्ञापन
उसे इस फर्जीवाड़े का पता उस समय चला जब बैंक से किस्तें न भरने के नोटिस आना शुरू हुए। एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।