{"_id":"59ddc8cc4f1c1bc1678b5217","slug":"21507707084-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रकाली में बुजुर्ग की गर्दन पर मारी दराटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
द्रकाली में बुजुर्ग की गर्दन पर मारी दराटी
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक(ऊना)। क्षेत्र के भद्रकाली गांव में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक बुजुर्ग की गर्दन पर दराटी से वार कर बुरी तरह से लहूलुहान कर डाला। उसे नाजुक हालत में नजदीकी अस्पताल में उपचाराधीन करवाया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। घायल बुजुर्ग की पहचान 62 वर्षीय तिलक राज के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे भद्रकाली निवासी तिलकराज खेत से घास लेकर वापस आ रहा था। रास्ते में उसके तीन पड़ोसियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में एक आरोपी ने तैश में आकर तिलकराज पर दराटी से तीन चार वार उसके सिर और गर्दन पर किए। इससे तिलकराज बुरी तरह से लहूलुहाल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
तिलकराज के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने तिलकराज को दौलतपुर चौक अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले के संदर्भ में आगामी शुरू की। वहीं तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस तीन आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है। मामले के संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 323, 324 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।