{"_id":"596f98cf4f1c1baa398b456b","slug":"191500485839-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना प्रभारी अंब अपनी टीम के साथ गश्त पर गांव टिब्बी में मौजूद थे। एक ढाबे की तलाशी लेने पर 18,000 मिली लीटर देसी शराब मार्का संतरा बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने करलूही में एक करियाना की दुकान से 9000 मिली लीटर देसी शराब मार्का संतरा बरामद की। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रविंद्र कुमार निवासी करलूही और रजिंद्र कुमार निवासी टिब्बी तहसील अंब जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।