{"_id":"5cb36b23bdec221473375a77","slug":"181555262243-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर जानलेवा हमला, लात-घूंसे, डंडे से किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर जानलेवा हमला, लात-घूंसे, डंडे से किया लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती फतेहपुर गांव में एक युवक पर चार बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। बाइक सवारों ने युवक को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने युवक पर जमकर लात-घूंसे और डंडे बरसाए। इससे युवक के सिर पर चोटें लगीं हैं। उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फतेहपुर गांव का दीपक ने पुलिस चौकी मैहतपुर शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार देर रात बाइक सवार सतवीर सिंह और प्रीत सिंह और उनके दो साथियों ने उस पर हमला कर दिया। दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया आरोपियों ने उसे पीट-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने उसके सिर पर कुछ मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। मारपीट में घायल दीपक को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने दीपक की शिकायत के आधार पर सतवीर सिंह, प्रीत सिंह और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।