{"_id":"5af0601f4f1c1b9b098b8916","slug":"181525702687-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरी बाईक, बाईक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरी बाईक, बाईक सवार की मौत
Updated Mon, 07 May 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
नाले में गिरी बाइक, एक की मौत
टाहलीवाल के समीप हादसा, चालक गंभीर हालत में पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल(ऊना)।
क्रिमिका उद्योग के समीप एक बाइक स्किड होकर नाले में गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गड़शंकर के रूप में है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे जगजीत सिंह निवासी बालीवाल और गुरमीत ंसिंह निवासी उजले बाइक पर सवार होकर लालूवाल से टाहलीवाल जा रहे थे। क्रिमिका उद्योग टाहलीवाल के समीप पहुंचने पर बाइक स्किड होकर सड़क किनारे नाले में गिर गए। हादसे में गुरमीत सिंह की मौत हो गई जबकि बाइक चालक जगजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल लाया जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरमीत सिंह सेना में कार्यरत था और छुट्टियों में घर आया हुआ था। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।