फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सामुदायिक भवन निर्माण में गोलमाल का आरोपी पंचायत सचिव को तीन दिन का रिमांड

सामुदायिक भवन निर्माण में गोलमाल का आरोपी पंचायत सचिव को तीन दिन का रिमांड

Thu, 15 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक भवन निर्माण में गोलमाल का आरोपी पंचायत सचिव को तीन दिन का रिमांड
jail

ऊना। लोअर देहलां पंचायत में सामुदायिक भवन के नाम पर पांच लाख रुपये गोलमाल मामले में गिरफ्तार पंचायत सचिव को वीरवार अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी पंचायत सचिव रंजीत को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश सुनाए।

विज्ञापन


पंचायत सचिव पर आरोप कि सामुदायिक भवन के लिए जारी पांच लाख रुपये का उसने बिना भवन बने ही यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट तक दे डाला। इसके बारे में बीडीओ ऊना ने मई 2018 में लोअर देहलां के तत्कालीन पंचायत सचिव के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। आरोपी सचिव को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि अदालत ने आरोपी पंचायत सचिव रंजीत सिंह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी को 17 नवंबर दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed