{"_id":"5b6ef8944f1c1bf0258b457d","slug":"171533999252-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ट्रक में जोरदार टक्कर, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-ट्रक में जोरदार टक्कर, चार घायल
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
car-truck
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)। ज्वार में कार-ट्रक की भिड़ंत में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अंब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 3 पर शनिवार को हादसा उस वक्त हुआ जब नैहरियां से घर देहरा लौट रहे परिवार की कार ज्वार ने सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस कारण कार सवार अनिल कुमार, सुमनलता, रश्मिका और आशा निवासी नरसूहा देहरा कांगड़ा बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद लोगों ने चारों घायलों को फौरन सिविल अस्पताल अंब में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन