{"_id":"5b6706344f1c1bb37b8b65af","slug":"171533478452-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"51.10 ग्राम चरस सहित युवक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
51.10 ग्राम चरस सहित युवक काबू
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
charas shimla
गगरेट (ऊना)। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में गत दिवस गगरेट के पुराना अंब मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान अंब निवासी निशांत से 51.10 ग्राम चरस बरामद की। उसे एनडीपीसी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गगरेट थाना के सब इंस्पेक्टर अमरीक सिंह और उनकी टीम ने गगरेट क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है।
उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। अमरीक सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कुछ लोग चंद पैसों की खातिर युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं। अमरीक सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान में सभी समाज के जागरूक लोगों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। इससे समाज मे फैली बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके। उधर डीसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस और आम नागरिकों को मिल कर नशे रूपी बुराई को समाज दूर करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इस बुराई को जड़ से मिटाया जा सकता है।
विज्ञापन