{"_id":"5aa3d9374f1c1ba9758b4a5b","slug":"171520687415-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा मालिक से 670 ग्राम चूरापोस्त बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबा मालिक से 670 ग्राम चूरापोस्त बरामद
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)।
चिंतपूर्णी थाना पुलिस ने एक स्कूटी सवार व्यक्ति से करीब 670 ग्राम चूरापोस्त पकड़ने में सफलता पाई है। आरोपी की पहचान मोहन लाल निवासी हाजीपुर तहसील मुकेरियां होशियारपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पिछले काफी सालों से चिंतपूर्णी में ढाबा चलाने का काम कर रहा है। कई सालों से नशे का कारोबार चलाया हुआ था। इससे नौजवान पीढ़ी को नशे की सप्लाई होती थी।
एसएचओ अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस की गाड़ी जब तलवाड़ा बाईपास के पास गश्त पर थी तो आरोपी मोहन लाल अपने एक्टिवा पर आ रहा था। जब आरोपी ने पुलिस की गाड़ी देखी तो वह घबराकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को शक होने पर जांच की तो स्कूटी से 670 ग्राम चूरापोस्त बरामद की गई। एसएचओ ने बताया कि आरोपी चिंतपूर्णी में ही किराए के मकान पर रहता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन