{"_id":"5a881ac74f1c1ba2268bac65","slug":"171518869191-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन की चपेट में आने से कामगार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मशीन की चपेट में आने से कामगार घायल
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के एक उद्योग में मशीन की चपेट में आने से महिला कामगार घायल हो गई। इस हादसे में महिला कामगार के हाथ और बाजू में गहरी चोटें आई हैं। उसे स्थानीय कामगारों और प्रबंधन की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में टांडा अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरपलाह निवासी सुमन देवी टाहलीवाल के एक निजी उद्योग में काम करने गई थी।
काम के दौरान उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया। कामगारों ने तुरंत मशीन को बंद किया और उसे बचाया। गंभीर हालत में घायल महिला को ऊना अस्पताल पहुंचाया। यहां पर महिला की गंभीर हालत को देखते हुए टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उद्योग में हादसे हो चुके हैं। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रेफर किया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन