{"_id":"59fc5f154f1c1bdb538baaa8","slug":"171509711637-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ने खाया जहरीला पदार्थ
Updated Fri, 03 Nov 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत गुगलैहड़ और वॉलीबाल में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से गंभीर हालत में एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला गुगलैहड़ का है जहां नीलम (35) ने अज्ञात कारणों से रात को जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर पीड़ित को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। दूसरा मामला हरोली के गांव वॉलीबाल का है जहां बलविंदर सिंह ने पिछली रात किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया गया। इनमें से नीलम को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। बलविंदर की सेहत में उपचार के बाद सुधार आया है। अभी तक जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन