{"_id":"5c0d47bcbdec22417b50d1cb","slug":"161544374204-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच जाम करने पर तीन दर्जन लागों पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच जाम करने पर तीन दर्जन लागों पर एफआईआर
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच जाम करने पर तीन दर्जन लोगों पर एफआईआर
वीडियोग्राफी के आधार पर होगी आरोपियों की पहचान
गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रख किया था प्रदर्शन
नकड़ोह में कहासुनी पर युवक की मौत पर बिगड़ा माहौल
पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। शहर के पुराना बस अड्डा चौक पर शव को नेशनल हाईवे पर रखकर चक्का जाम करने के मामले में पुलिस ने करीब तीन दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी तक एफआईआर में किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं जोड़ा गया है।
चक्का जाम के दौरान पुलिस द्वारा की वीडियोग्राफी के आधार पर चक्का जाम के आरोपियों की पहचान कर उनके नाम एफआईआर में जोड़े जाएंगे। गौरतलब है कि उपमंडल अंब के नकड़ोह में 2 दिसंबर को रुकमदीन को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला था। इसके बाद उसे घायल अवस्था में पहले अंब अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे ऊना रेफर कर दिया गया था। ऊना से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी शुक्रवार को मौत हो गई थी। मौत से पूर्व रुकमदीन ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि नकड़ोह में वह भतीजे के निर्माणाधीन मकान के लेंटर के चलते उसके पास गया था। जहां उसकी भतीजे और उसके साले के साथ कहासुनी हो गई। इसके चलते दोनों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उस पर कार चढ़ा कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
परिजनों ने रूकमदीन के बयान का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था। मौत के बाद शनिवार को रूकमदीन के परिजनों ने उसके शव को ऊना के पुराना बस स्टैंड चौक में रखकर चक्का जाम कर डाला था। करीब 20 से 25 मिनट तक लगे जाम में हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चक्का जाम करने के आरोप में करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीडियोग्राफी की जांच कर सभी आरोपियों की पहचान की जाएगी।