{"_id":"5bddd12dbdec2269af6495d9","slug":"161541263661-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
ऊना। गांव रायपुर सहोड़ा और उपमंडल बंगाणा के गांव भलेत में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुभाष कुमार निवासी मुच्छाली और नरेंद्र कुमार निवासी रायपुर सहोड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बंगाणा के तहत गांव भलेत में सुभाष कुमार ने शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र बंगाणा में लाया गया, जहां से गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। लेकिन सुभाष कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरा मामला पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत रायपुर सहोड़ा निवासी नरेंद्र ने शुक्रवार देर शाम जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन नरेंद्र को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। नरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नरेंद्र पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों को लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।