{"_id":"5bd73f1abdec22698559208d","slug":"161540833050-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल खुर्द के जंगल में मिला वृद्धा का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंगल खुर्द के जंगल में मिला वृद्धा का शव
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dead Body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना) क्षेत्र के नंगल खुर्द के साथ लगते जंगल में वृद्ध महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका की शिनाख्त हुस्नी देवी निवासी बाथू के रूप में हुई है।
बताया जा रहा कि हुस्नी देवी 16 दिन से लापता थी। परिजनों ने इस बारे में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण मवेशियों को ढूंढते हुए जंगल की ओर चले गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने जंगल में संदिग्धवस्था में शव पड़ा देखा। इससे उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लिया। शव की पहचान बाथू किवासी हुस्नी देवी में की गई। मृतका के बेटे गुरमीत सिह ने शिनाख्त बताया कि उसकी माता मानसिक रूप से बीमार थी। उनका उपचार भी चल रहा था। सोलह दिन मां किसी को बताए बिना कहीं चली गईं। इसकी पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। इस बारे में टाहलीवाल पुलिस प्रभारी मदनलाल ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला हत्या का है या आत्महत्या पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन