फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जंगल के सौ कनाल रकबे पर भड़की आग

जंगल के सौ कनाल रकबे पर भड़की आग

Wed, 16 May 2018 06:04 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
जंगल के सौ कनाल रकबे पर भड़की आग
जंगल के 100 कनाल रकबे में भड़की आग
विज्ञापन

कैलाश नगर के रिहायशी घरों के लिए खतरा, दमकल विभाग ने पाया काबू
वन संपदा राख,
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना।)।
उपमंडल अंब के कैलाश नगर नकड़ोह में बुुधवार दोपहर को आबादी के निकट जंगल में भयंकर आग से लगभग 100 कनाल रकबा जल गया। स्थानीय लोगों ने इस बारे में तुरंत फायर स्टेशन अंब को सूचित किया और खुद भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर के लगभग तीन बजे नकड़ोह में जंगल की आग से पास के लगभग आधा दर्जन घरों को खतरा पैदा हो गया। आग से करीब 100 कनाल रकबे की वन संपदा जल गई। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। दो सप्ताह के भीतर ही जिला भर में एक दर्जन के करीब आग की घटनाओं में लाखों की संपत्ति जलकर स्वाह हो गई है।
विज्ञापन

अंब के फायर स्टेशन इंचार्ज सुजान सिंह पठानिया ने बताया कि दमकल कर्मियों ने सबसे पहले मौके पर पहुंच कर लगभग आधा दर्जन घरों को सुरक्षित किया। वन विभाग कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने भी आग बुझाने में सहायता की। अभी वन क्षेत्र में आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed