फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शतिरों ने तोड़े घर के ताले

शतिरों ने तोड़े घर के ताले

Tue, 15 May 2018 10:19 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
शतिरों ने तोड़े घर के ताले
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
क्षेत्र के अजनौली में एक घर के शातिरों ने ताले तोड़ जेवरात और 25 हजार रुपये की नगदी चुराई। इसके साथ ही शातिर एक मोबाइल फोन साथ ले गए हैं। जेवरात की कीमत 20 हजार रुपये बताई जा रही है। मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दुर्गेश कुमार निवासी अजनौली ने बताया कि 10 मई को परिवार सहित डेरा ब्यास गया हुआ था। सोमवार देर शाम घर पहुंचा, तो पाया कि गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर रखी अलमारियां खुली हुई हैं। बॉक्स में रखा सामान भी बिखरा था। उन्होंने बताया कि घर से 25 हजार रुपये की नगदी, 20 हजार रुपये के जेवरात व एक मोबाइल फोन शातिर अपने साथ ले गए है। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed