फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 21 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर आठ में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी पहचान जसवंत सिंह निवासी गांव सासन तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है। हादसे के दौरान जसवंत सिंह के साथ स्ट्रीट लाइट ठीक करने आया एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के जसवंत सिंह शुक्रवार को संतोषगढ़ नगर के वार्ड नंबर आठ में स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान जसवंत सिंह को लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक जसवंत सिंह नप के एक ठेकेदार के अधीन कार्यरत था। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी अजय राणा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed