फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी में नाका तोड़कर भागा कार चालक

चिंतपूर्णी में नाका तोड़कर भागा कार चालक

Tue, 02 Jul 2019 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में नाका तोड़कर भागा कार चालक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में मंगलवार शाम पुलिस की गाड़ी तेज रफ्तार से मंदिर रास्ते पर दौड़ती नजर आई। इसे देख सभी लोग हैरान रह गए कि आखिर माजरा क्या है। जब पता चला तो मामला बेहद संगीन निकला।

कुछ कार सवार लोग भरवाईं में पुलिस के दो नाके तोड़ते हुए निकल गए। जब पुलिस ने गाड़ी का 5 किलोमीटर तक पीछा किया तो कार में बैठे कुछ लोग बीच रास्ते में उतर गए। ड्राइवर अकेला कार को तलवाड़ा बाईपास पर ही छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गया। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को छोड़कर कार में बैठे बाकी लोगों को पकड़कर कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चिंतपूर्णी पुलिस ने भरवाईं शिव मंदिर के पास नाका लगाया था। इस बीच मुबारिकपुर की तरफ से आई-20 कार कार चालक ने पुलिस को देखते ही बैरिगेट को टक्कर मारकर गिरा दिया और मौके से कार भगा ली। यही नहीं जब भरवाईं चौक पर होमगार्ड जवान ने इन्हें रोकना चाहा तो यहां के बैरिगेट को भी कार की टक्कर से हटा डाला। इसके बाद चालक चिंतपूर्णी रोड की तरफ कार को दौड़ा ले गया। कार के नाका तोड़कर भागने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने तुरंत कार का पीछा किया। आधा दर्जन पुलिस कर्मी बाइक पर और पुलिस की गाड़ी से लगातार कार का पीछा करते रहे। पुलिस को पीछे लगा देख कार चालक ने कार में बैठे चार लोगों को रेही रास्ते में धक्का मार कर उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ड्राइवर कार को तलवाड़ा रोड पर भगा ले गया। पुलिस ने शंभू बैरियर से और तलवाड़ा बाईपास रोड की तरफ से दोनों तरफ घेरा डाला। लेकिन कार चालक ने तेज रफ्तार से सड़क पर खड़ी एक दो गाड़ियों को भी टक्कर दे मारी। जब पुलिस की गाड़ी इसके आगे आई तो पुलिस की जीप को भी जोरदार टक्कर मार दी। इसे बाद वह कार को सड़क पर छोड़कर ही भाग गया।

पुलिस ने जब कार की डिग्गी की तलाशी ली तो उसमें कुछ कपड़े और एक डिब्बे में मुर्गियां मिलीं। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कार में ड्राइवर सहित पांच लोग बैठे थे। इसमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इनको चालक ने भरवाईं रोड पर ही कार से उतार दिया था।

गाड़ी में सवार लोगों की यह है दलील
पुलिस ने जब भरवाईं में कार से उतरे चारों लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे भरवाईं के ही रहने वाले हैं। इनमें से सपेरे का काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने कार 500 रुपये देकर किराये पर मंगवाई थी। उसे अंब से दवाई लेने थी। जब वे अंब से दवाई लेकर अपने भांजे और पत्नी के साथ चिंतपूर्णी आ रहे थे तो अंब में भरवाईं में ही रहने वाली जान-पहचान की महिला को भी उन्होंने कार में बैठा लिया। सपेरे ने बताया कि उन्हें खुद समझ नहीं आया कि कार चालक गाड़ी को इतनी तेज रफ्तार से क्यों चला रहा थे।


चोरी की हो सकती है कार : जगबीर
थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने बताया कि कार में सवार लोग भरवाईं में पुलिस नाका तोड़कर भागे थे। उनका चिंतपूर्णी शंभू बैरियर तक पीछा किया गया। लेकिन इन्होंने पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया और कुछ लोग रास्ते में उतर गए तो चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। भरवाईं में उतरे लोगों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार चालक फरार है। उन्होंने कहा कि उक्त कार चोरी की हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed