{"_id":"5d0fa2908ebc3e0b9d43028d","slug":"156130572810-una-news87","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिट व फिटनेस के दौड़ रही आधा दर्जन बसें जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिना परमिट व फिटनेस के दौड़ रही आधा दर्जन बसें जब्त
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले में बिना परमिट दौड़ रहीं बसों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस टीम ने जिलाभर में विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी के दौरान बिना परमिट और बिना फिटनेट के चल रहीं पांच निजी बसें जब्त की हैं। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने बिना परमिट, फिटनेट और बिना इंश्योरेंस चल रहीं पांच निजी बसें जब्त की हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त बसों को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा आरटीओ ऊना ने भी मैहतपुर में बिना टैक्स दिए और बिना फिटनेस के चल रही निजी बस को जब्त किया है। आरटीओ ऊना एमएल धीमान ने बताया कि मैहतपुर में नाके के दौरान करीब 66 वाहनों की चेकिंग की गई। प्रदेश की 23 निजी बसें चेक की गईं। इसके अलावा 20 एचआरटीसी, 15 बसें पंजाब रोडवेज व सीटीयू और छह अन्य राज्यों की निजी बसों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।