फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार ने खाली करवाई दुकानें

कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार ने खाली करवाई दुकानें

Sat, 15 Jun 2019 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार ने खाली करवाई दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। कोर्ट के आदेशों पर तहसीलदार ऊना ने शनिवार को एचआरटीसी की लीज दी हुई तीन दुकानें खाली करवा दीं। बताया जा रहा है कि नवनिर्माणाधीन बस स्टैंड पर स्थित तीन दुकानें बस स्टैंड के निर्माण को पूरा करने में बाधा बनी रही थी।

कोर्ट ने कब्जाधारक दुकानदारों को दुकानें खाली करने के आदेश दिए थे। इस पर तहसीलदार ऊना ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच दुकानें खाली करवाकर एचआरटीसी को दुकानों का कब्जा दिलाया। सूत्र बताते हैं कि दुकानदारों पर पिछले करीब आठ से दस साल के लाखों रुपये के किराए की देनदारी थी। डिवीजनल कमिश्नर धर्मशाला के आदेशों पर शनिवार को तहसीलदार ऊना नारायण चौहान, नायब तहसीलदार अपूर्व शर्मा, फील्ड कानूनगो अशोक शर्मा तथा पटवारी ऊना राजेश शर्मा ने क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना जगन्नाथ को कोर्ट के आदेशों पर दुकानों के ताले तोड़ कर तीनों दुकानों को सुपुर्दगारी देते हुए अपने ताले लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन


लंबे समय से यह दुकानें नव निर्माणधीन बस स्टैंड के कार्य को पूरा करने के लिए बाधा बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि दुकानदारों ने लंबे समय से दुकानों का किराया भी नहीं दिया है। इसके चलते एचआरटीसी ने तीन दुकानदारों पर दुकानें खाली न करने का मामला कोर्ट में रखा। अदालत ने तीनों दुकानदारों को डिफाल्टर होने पर दुकानें खाली करने के आदेश दिए। इसके तहत तहसीलदार ऊना ने टीम के साथ दुकानों का कब्जा एचआरटीसी को सौंप दिया। आरएम जगन्न नाथ का कहना है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम का अब दुकानों पर कब्जा हो गया है। शनिवार शाम प्रशासन ने उक्त कब्जे गिरा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed