फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एसपी ने ड्यूटी पर शराब के नशे में धरे पुलिस कर्मी

एसपी ने ड्यूटी पर शराब के नशे में धरे पुलिस कर्मी

Thu, 31 Jan 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने ड्यूटी पर शराब के नशे में धरे पुलिस कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बुधवार आधी रात को टाहलीवाल पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल नशे में धुत पाए गए। एसपी ने फौरन दोनों कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, रक्कड़ कालोनी में ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड नशे में धुत होकर गहरी नींद में सो रहा था। एसपी ने होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया है।


जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे एसपी दिवाकर शर्मा सादे लिबास में चौकी पहुंचे। चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल जगतार को इसकी भनक लग गई, वह मौके से भाग गया। इसे करीब 20 मिनट बाद चौकी में तलब किया गया। इनका एल्को सेंसर परीक्षण में अल्कोहल की मात्रा 171 मिलीग्राम होने की पुष्टि हुई। कांस्टेबल नीरज भी शराब के नशे में पाया गया। एसपी ने रात डेढ़ से ढाई बजे तक ऊना शहर, रक्कड़, कोटला कलां में तैनात होमगार्ड जवानों की ड्यूटी का जायजा भी लिया। शहर के करीब दस होमगार्डों का एल्को सेंसर परीक्षण किया, लेकिन कोई नशे में नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed