फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   संतोषगढ़ में दिन-दिहाड़े युवकों की गुंडागर्दी

संतोषगढ़ में दिन-दिहाड़े युवकों की गुंडागर्दी

Fri, 07 Dec 2018 09:51 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ में दिन-दिहाड़े युवकों की गुंडागर्दी
संतोषगढ़ (ऊना)। मेन बाजार में शुक्रवार को गोशाला के पास युवकों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में युवकों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। बीच बाजार में दिनदहाड़े मारपीट होने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान बाजार के कुछेक दुकानदारों ने बीच-बचाव कर युवकों को छुड़ाया। मारपीट में कई युवकों को चोटें भी आई हैं। ऐसे में दिनदहाड़े बीच बाजार में हो रही गुंडागर्दी ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर में आए दिन बाहरी असामाजिक तत्व गुंडागर्दी कर लोगों में दहशत फैला रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे असामाजिक तत्व बिना किसी डर के आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पुलिस नगर में गश्त बढ़ाने का दावा करती है लेकिन दिन-दिहाड़े बीच बाजार में हो रही गुंडागर्दी से पुलिस के तमाम दावे फेल होते दिख रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ नगर की गोशाला के पास बीच बाजार में कुछ युवकों पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट की वारदात में युवकों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। कुछ युवकों को मारपीट में चोटें भी आई हैं। इस दौरान बाजार के दुकानदारों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित धमेंद्र की शिकायत के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने कहा बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed