फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चोरी के आरोप में एक्स सर्विसमैन निलंबित

चोरी के आरोप में एक्स सर्विसमैन निलंबित

Wed, 25 Apr 2018 07:48 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में एक्स सर्विसमैन निलंबित
चोरी के आरोप में एक्स सर्विसमैन निलंबित
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर में नकदी चुराने का आरोप, होमगार्ड ने की थी शिकायत
अधिकारी ने मामले को लेकर लिया कड़ा संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)।
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात एक एक्ससर्विस मैन को मंदिर प्रशासन ने मंदिर में चढ़ावे के रूप में चढ़ाई नकदी चुराने के आरोप में निलंबित कर दिया है। इस मामले को लेकर आगामी जांच भी बैठा दी गई है। इस मामले की पुष्टि मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने की है। सोमवार देर रात का है, जब मंदिर परिसर के भीतर शीशे में लगी संतोषी माता की मूर्ति में चढ़ाए चढ़ावे के रुपयों को ड्यूटी पर तैनात एक्स सर्विसमैन सुरजीत ने लॉक खोलकर इसमें चढ़ी नकदी को इकट्ठा कर दानपात्र में डालने की बजाय गिनकर अपनी जेब में डालने के चक्कर में था तो ऐसा करते हुए मंदिर में ही तैनात एक होमगार्ड के जवान ने देख लिया। इसने तुरंत एक्स सर्विसमैन को पकड़कर अपने आला अधिकारियों को सूचित किया। मंदिर अधिकारी को भी शिकायत की। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने जब मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की तो नकदी चुराने वाले सुरक्षा कर्मी की संतोषी माता की फोटो के पास से लेकर उसके वापस जाते संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं। इसमें ये साफ नजर आ रहा है कि एक्स सर्विसमैन सुरजीत ने मंदिर में लगी संतोषी माता की फोटो का लॉक खोलकर उसमें चढ़ाई नगदी इकठ्ठी तो की लेकिन इसे साथ लगे दानपात्र में डालने के बजाय अपने साथ ही ले गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि माता की फोटो से उसने कितनी नकदी इकट्ठी की क्योंकि जब होमगार्ड का जवान उसे मौके पर पकड़कर मंदिर अधिकारी के पास ले जा रहा था तो उसने बड़ी होशियारी से चुराई, नकदी को दानपात्र में डाल दिया।

मंदिर अधिकारी को घटना की जानकारी मिलते ही इस मामले को लेकर कड़ा संज्ञान लिया गया है। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने मामले की पुष्टि कर बताया कि मामला उनके ध्यान में था। इस संबंध में कार्रवाई कर सुरक्षा कर्मी को सस्पेंड कर दिया है और जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed