{"_id":"5a3e5e704f1c1b6e468bc42e","slug":"131514036848-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड से टकराई बाइक, सैनिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड से टकराई बाइक, सैनिक की मौत
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गगरेट(ऊना)।
पुलिस थाना गगरेट के तहत मवा सिंधियां में एक सड़क हादसे में एक सैनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल (20) पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरेंद्र सिंह सेना में बतौर सैनिक अपनी सेवाएं दे रहा था और छुट्टी बिताने के लिए घर आया हुआ था। जानकारी के अनुसार मवा सिंधिया निवासी साहिल अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था।
मवा सिंधियां में एक सांड के साथ बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक साहिल और दीपक घायल हो गए। लहूलुहान हालत में दोनों को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने साहिल को गंभीर हालत में ऊना रेफर कर दिया। परिजन साहिल को होशियारपुर स्थित अस्पताल में लेकर गए जहां उपचार के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। वहीं दीपक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। सैनिक की मौत से क्षेत्र में मातम का माहौल है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सैनिक की मौत पर जताया शोक
सड़क हादसे में सैनिक साहिल की मौत पर नवनिर्वाचित विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी के नवनिर्वाचित विधायक बलवीर सिंह, सुशील कालिया, विकास, अतुल शर्मा, पुष्पेंद्र, विजय चौधरी, रघुवंत ठाकुर, संसार चंद ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन