फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शादी समारोह में दो गुटों में चले लात-घूंसे

शादी समारोह में दो गुटों में चले लात-घूंसे

Tue, 07 May 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में दो गुटों में चले लात-घूंसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में शादी समारोह के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। वारदात में आधा दर्जन के करीब युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है। मारपीट के चलते शादी समारोह में अचानक लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस चौकी संतोषगढ़ के प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि संतोषगढ़ वार्ड नंबर 9 निवासी तरुण पुरी ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि शादी समारोह में संतोषगढ़ के ही आशु पुरी सहित आधा दर्जन के करीब युवकों पर मारपीट करने आरोप लगाया है। लड़ाई के दौरान उसकी सोने की चैन, अंगूठी और अन्य सामान भी गुम हो गया। आशु पुरी ने भी मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed