फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पीरनिगाह में एसपी दिवाकर शर्मा के नेतृत्व में दबिश

पीरनिगाह में एसपी दिवाकर शर्मा के नेतृत्व में दबिश

Fri, 19 Jan 2018 10:35 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
पीरनिगाह में एसपी दिवाकर शर्मा के नेतृत्व में दबिश

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में वीरवार रात को पुलिस ने एसपी दिवाकर शर्मा के नेतृत्व में दबिश दी। इस अवसर पर एसपी दिवाकर शर्मा, एएसपी दिनेश, डीएसपी कुलविंद्र और एसएचओ प्रकाश चंद भी उपस्थित रहे। दिवाकर शर्मा ने मंदिर क्षेत्र के चप्पे में गतिविधियों का जायजा लिया। देर रात पुलिस की दबिश से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने मंदिर क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।

पुलिस ने रात भर पीरनिगाह में ऑपरेशन चलाकर नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों को खदेड़ा। दल-बल सहित पीरनिगाह मंदिर पहुंचे एसपी दिवाकर शर्मा ने पहले तो मंदिर के अंदर और बाहर स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद तुरंत एक्शन में आते हुए जंगलों और सड़क किनारों पर मंडलियां बनाकर बैठे युवाओं से पूछताछ की। साथ ही क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां न चलाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई से नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों में ऐसा हड़कंप मचा कि वे भाग खड़े हुए। डीएसपी कुलविंदर सिंह ने कहा कि मंदिर में कई असामाजिक तत्व ऐसी गतिविधियों को अंजाम देते हैं जिन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि वीरवार रात्रि को एसपी दिवाकर शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने पीरनिगाह में दबिश दी और असामाजिक तत्वों को खदेड़ा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed