फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रिहायशी मकान से पकड़ी अवैध शराब

रिहायशी मकान से पकड़ी अवैध शराब

Mon, 25 Dec 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
रिहायशी मकान से पकड़ी अवैध शराब

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हरोली (ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भदसाली में हरोली पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक रिहायशी मकान से अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध शराब की खेप कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार सोमवार को पुुलिस थाना हरोली के पुलिस कर्मी दिन के समय गश्त पर भदसाली में मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक रिहायशी मकान में छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान से 23 पेटी अवैध शराब बरामद की। रिहायशी मकान में छापेमारी के दौरान पकड़ी गई 23 पेटी अवैध शराब में चार पेटियां देसी शराब और 19 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सौरव निवासी लोअर भदसाली के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed