फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 18 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
नंगल। नया नंगल में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नंगल से अंब की ओर जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस जब नंगल रेलवे स्टेशन के पास से गुजरी तो नया नंगल में ट्रेन की चपेट में एक युवक आ गया। हादसे के बाद ट्रेन वहीं पर रूक गई। स्थानीय लोगों व एनएफएल के सुरक्षा कर्मियों ने देखा कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से कट गया था। मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह व रेलवे पुलिस के एचसी अवतार चंद ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि इस युवक की बाजू पर एक त्रिशूल का निशान और भक्त कश्यप लिखा हुआ है। इस युवक ने सफेद रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहनी हुई है जिसकी उम्र करीब 35-40 वर्ष के लगभग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed