{"_id":"5cd1bdc8bdec22075a3bcbbb","slug":"11557249480-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर पुलिस रखेगी तीसरी आंख से निगरानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीमा पर पुलिस रखेगी तीसरी आंख से निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (उना)। अब अपराधियों के अपराध को अंजाम देकर बॉर्डर पार निकल जाना आसान नहीं होगा। पुलिस विभाग ने बोर्डर पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। बार्डर पर सुरक्षा को लेकर गगरेट पुलिस ने पंजाब के बॉर्डर के साथ लगते थानों में बैठक की।
बैठक का मकसद दोनों तरफ अपराध को लेकर संवाद स्थापित करना था। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पंजाब और हिमाचल ने तुरंत सूचना साझा करने पर बात कही। बहुत से ऐसे मामले पहले सामने आ चुके हैं जब हिमाचल पुलिस ने पंजाब से भागे लोगों को हिमाचल में पकड़ने की कोशिश की है। हिमाचल पुलिस ने भी पंजाब में चिट्टे के तस्करों पर संयुक्त ऑपरेशन चलाए हैं। इसी संवाद को और अधिक बेहतर बनाने के लिए अब पंजाब के होशियारपुर थाना, हरियाणा थाना और तलवाड़ा थाना से बेहतर संपर्क स्थापित करने को लेकर बैठक की गई।
बैठक में लोकसभा चुनावों के लिए भी रूपरेखा तैयार की गई। इससे किसी भी तरह का अपराधी तुरंत पुलिस हिरासत में हो और चुनावों के दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो। थाना प्रभारी गगरेट नंद लाल इंदोरिया ने बताया कि दोनों तरफ अब सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ दोनों तरफ के पुलिस कर्मी भी साथ में संपर्क में रहेंगे। इससे किसी भी तरह की कोई आपराधिक घटना न हो सके।