फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ठेके के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण

ठेके के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण

Thu, 23 Nov 2017 07:07 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
ठेके के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
- फोटो : file photo

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक(ऊना)।
क्षेत्र के घनारी स्थित पीएनबी बैंक के सामने शराब का ठेका खोलने पर ग्रामीण भड़क गए हैं। वीरवार को गुस्साए सैकड़ों ग्रामीण पंचायत प्रधान सीमा देवी और उपप्रधान बचित्र सिंह की अगुवाई में सड़क पर उतरे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे काफी देर तक माहौल गर्मा गया। कुछ ग्रामीणों ने चक्का जाम का भी प्रयास किया जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हुई। हालांकि समय रहते अधिकारियों ने लोगों को शांत किया।

इसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे लेकिन ठेका हटाने का विरोध लगातार जारी है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक ठेके को बंद नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी है। धरने प्रदर्शन की सूचना मिलते ही निवर्तमान विधायक राकेश कालिया भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों के पक्ष में तुरंत ठेका हटाने की वकालत की।
विज्ञापन


ग्रामीणों में चंद्रमोहन, कश्मीरी लाल, सरदार कर्म सिंह, दिलवाग सिंह, राजकुमार, हरबंस लाल, बलवीर सिंह, रवि दत्त ने कहा कि घनारी गांव के बाजार में जिस जगह ठेका खोला गया है वह तहसील मुख्यालय के नजदीक है। साथ ही हजारों लोगों की आस्था का केंद्र राधा स्वामी सत्संग भवन, एक स्कूल, एक बैंक भी है। जहां भारी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत को बिना विश्वास लिए खोला ठेका : सीमा
पंचायत प्रधान सीमा देवी एवं उपप्रधान बचित्र सिंह ने बताया कि ठेका पंचायत को विश्वास में लिए बिना खोला गया है। संबंधित विभाग ने उनसे पूछा तक भी नहीं। साथ ही उक्त ठेका खुलने से सैकड़ों लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्हें पंचायत बर्दाश्त नहीं कर सकती।

प्रशासन हटाए ठेका : कालिया
निवर्तमान विधायक राकेश कालिया ने ठेके का विरोध कर रहे ग्रामीणों का पूर्ण समर्थन किया। प्रशासन को इस ठेके को हटाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान के नजदीक और बाजार के बीच ठेका बर्दाश्त नहीं जाएगा।


शिफ्ट किया जाएगा ठेका : ईटीओ
ईटीओ अनिल कुमार ने बताया कि घनारी में ठेके के विरोध की सूचना उन्हें मिली है। जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए इसे शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed